पहरे में पद्मावतः सिनेमाघरों की बढ़ाई गई सुरक्षा, भोपाल में सड़क पर फूंकी कार

नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ विरोध और प्रदर्शन के लंबे दौर के बाद आज यानी 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हो गई है. ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देशभर के 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है.

पहरे में पद्मावतः सिनेमाघरों की बढ़ाई गई सुरक्षा, भोपाल में सड़क पर फूंकी कार

हालांकि, फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना अभी भी अपने रुख पर अड़ी हुई है और गुरुवार को उशने देशव्यापी बंद का ऐलान किया है. विरोध के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है. करणी सेना और राजपूत संगठनों से जुड़े लोगों का फिल्म की रिलीज के दिन भी प्रदर्शन जारी है.

Back to top button