अरे!! बाबु मोशाय पश्‍चिम बंगाल नहीं; बंगाल कहिए विधानसभा ने लगाई मुहर

कोलकाता। पश्‍चिम बंगाल के दोबारा नामकरण के प्रस्‍ताव को राज्‍य विधानसभा में सोमवार को पारित किया गया जिसमें ‘बंगो’ के प्रस्‍ताव को खारिज किया गया। इस नए प्रस्‍ताव के तहत अलग-अलग भाषाओं के लिए राज्‍य के अलग नाम दिए गए हैं।

अरे!! बाबु मोशाय प. बंगाल नहीं; बंगाल कहिए विधानसभा ने लगाई मुहर

पारित हुए प्रस्‍ताव के अनुसार, पश्‍चिम बंगाल अब बांग्‍ला भाषा में ‘बांग्‍ला (Bangla)’, अंग्रेजी में ‘बेंगाल (Bengal)’ और हिंदी में ‘बंगाल (Bangal)’ कहा जाएगा।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के नाम से वेस्ट (West) हटाना चाहती थीं। अग्रेजी एल्फाबेट W के कारण बदले जाने की मांग पहले भी हुई थी। इससे पहले 2011 में वेस्ट बंगाल का नाम पश्चिम बंगाल किया गया था, जिससे अग्रेजी एल्फाबेटिकली ऑर्डर में राज्य का नाम 28 से 21 पर आ गया था। सूत्रों के अनुसार, नाम में W होने के कारण किसी भी जगह पश्चिम बंगाल का नंबर अंत में आता था।

Back to top button