पश्चिम बंगाल में तृणमूल छात्र परिषद के नेता ने कॉलेज के भीतर की छात्रा की पिटाई

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कॉलेज से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें तृणमूल छात्र परिषद के नेता ने कॉलेज परिसर में एक लड़की के साथ मारपीट किया. विधान चंद्र कॉलेज की छात्रा ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले कॉलेज के छात्र संघ के महासचिव शाहिद हसन खान ने उससे शारीरिक निकटता बनाने को कहा और उसके इनकार करने पर खान ने यूनियन के कमरे में उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था.पश्चिम बंगाल में तृणमूल छात्र परिषद के नेता ने कॉलेज के भीतर की छात्रा की पिटाई

छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उसे पहले छात्र संघ भवन के कमरे में ले गया और उससे मोबाइल मांगकर यह पूछा कि वह किससे बात करती है. जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने पहले तो तमाचा जड़ा और फिर उठकर उसे मारने लगा. छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

बता दें कि आरोपी की सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है और अब यह मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है. लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कर्रवाई नहीं की है. छात्रा इस घटना से इतना डरी हुई है कि वह कॉलेज नहीं जा रही है. वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद जांच कमेटी गठित कर दी गई है. इस घटना के बाद बीजेपी ने बंगाल में जंगल राज करार दिया है. तो तृणमूल छात्र परिषद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरोपी को महासचिव के पद से हटाने के साथ-साथ पार्टी से भी निकाल दिया गया है. 

Back to top button