पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का दौर जारी, फिर भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का दौर जारी है. पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के दौरान भी झड़प की खबर आ रही है. बैरकपुर में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है. बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया, जबकि टीएमसी ने बीजेपी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है.
बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह का कहना है कि मोहनपुर इलाके में मेरे ऊपर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया है. मुझे पोलिंग बूथ से बाहर खींच लाए. वोटर्स को धमकाया जा रहा है. मुझे चोट आई है. सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि केंद्रीय बल के जवान शराब के नशे में हैं.
हालांकि, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर ही गुंडागर्दी का आरोप लगाया है. टीएमसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, तभी बीजेपी प्रत्याशी आए और हंगामा करने लगे. इसके कारण मतदान प्रभावित हुआ. फिलहाल, मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों के जवानों ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को हटा दिया है.
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के साथ रिव्यू मीटिंग करने से इनकार, जानें क्यों





