पर्रिकर ने की तेजस की तारीफ, कहा- दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों से भी फुर्तीला है स्वदेशी तेजस

Panji: गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि हल्के लड़ाकू विमान तेजस को दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक बताया है। Tejas की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए पर्रिकर ने कहा कि दुनिया के Top-10 लड़ाकू विमानों की तकनीक भी इस बेहतरीन विमान के सामने बौनी साबित होती हैं।

पर्रिकर ने की तेजस की तारीफ, कहा- दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों से भी फुर्तीला है स्वदेशी तेजस

पर्रिकर ने विश्व स्तरीय युद्ध उपकरणों के विनिर्माण के लिए भारतीय क्षमताओं को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह परियोजना करीब पांच से छह साल पहले पूरी हो गई थी, लेकिन सरकार इसे शामिल नहीं कर रही थी। इसमें कुछ मामूली समस्याएं थीं। मैंने लगातार 18 बैठकें कीं और इसे वायु सेना में शामिल कराया। अब बेड़े में तीन विमान हैं और हर एक या दो महीने में एक और नए लड़ाकू विमान को शामिल किया जा रहा है।’ 

हुआ बड़ा खुलासा ऐशो आराम के लिए अंसारी ने एक साल में फूंके करोड़ों , पीएम मोदी भी हुए हैरान

 

पर्रिकर ने Tejas की तारीफ करते हुए कहा, ‘इसे स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है और मैं आपको बता दूं कि इस विमान में कई ऐसी विशेषताएं हैं जो विश्वप्रसिद्ध विमानों की तुलना में कहीं बेहतर हैं।

इसकी केवल एक कमी यह है कि यह वजन में हल्का है और अपने साथ केवल 3.5 टन का बम ले जा सकता है। यही इसका एकमात्र कमजोर बिंदु है, अन्यथा विमान की क्षमता कई अन्य अच्छे विमानों से बेहतर है।’

Back to top button