परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया बेबी बॉय का नामकरण

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्तूबर को पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। दिवाली से एक दिन पहले कपल के घर किलकारी गूंजी और त्योहार की खुशियां कई गुना बढ़ गईं। अब एक महीने बाद आज 19 नवंबर को कपल ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक दिखाई है। साथ ही यह भी बताया है कि अपने बेटे का उन्होंने क्या नाम रखा है? जानिए

परी और राघव ने बेटे के साथ दिए पोज

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर किया है। इसमें परिणीति और राघव बेबी बॉय के साथ पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि, कपल ने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है। परी और राघव अपने बेटे के नन्हे पैरों को चूमते दिख रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि बेटे का नाम उन्होंने नीर रखा है।

सेलेब्स ने दिए रिएक्शन

पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम- तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने अपने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है। शुद्ध, दिव्य और असीम’। कपल के पोस्ट पर भारती सिंह, गौहर खान और निम्रत कौर सहित तमाम सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं और बेबी बॉय को दुआएं दी हैं। साथ ही फैंस ने भी परिवार को बधाई दी हैं।

परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट

परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे नेटफ्लिक्स की अनटाइटल्ड सीरीज में नजर आएंगी। इसके जरिए वे ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अन्य कलाकार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button