पत्नी संग जमकर झूमें गोविंदा, देखे पूरा वीडियो

बॉलीवुड के दमदार एक्‍टर गोविंदा (Govinda) की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) हाल ही में एक म्‍यूजिक वीडियो में देखने को मिलीं हैं और अपने गाने ‘इसमें तेरा घाटा’ से सुपरहिट हुए सिंगर गजेंद्र वर्मा (Gajendra Verma) अपना नया गाना ‘मिलो न तुम’ लेकर हाल ही में आए हैं. आपको जानकारी के लिए इस बात से अवगत करा दें कि गाने में गजेंद्र के साथ टीना नजर आ रही हैं और कुछ दिनों पहले ही इसी गाने की लॉन्‍च पार्टी मुंबई में आयोजित की गई थी.

ख़ास बात यह रही कि यूं तो इस पार्टी में बहुत कुछ हुआ, हालांकि हाल ही में इसका एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें कि गोविंदा अपनी पत्‍नी सुनीता आहूजा के साथ नाचते हुए देखने को मिल रहे हैं. दोनों इस दौरान काफ़ी खुश नजर आए हैं.

जय जय शिवशंकर गाने पर ऋतिक और टाइगर का धमाका…

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इस वीडियो में अपनी ही बेटी के गाने ‘मिलो न तुम’ पर डांस कर रही हैं. वहीं सुनीता कुछ ऐसा डांस कर रही हैं कि डांस के किंग कहे जाने वाले गोविंदा भी भौंचक्‍के रह जाते हैं और वे भी झूमने लग जाते हैं. बता दें कि गोविंदा और सुनीता अपनी बेटी की इस डेब्‍यू को लेकर काफी खुश हैं. टीना की इस वीडियो में काफी तारीफ भी हो रही है और ख़ास बात यह है कि उनका अंदाज भी फैंस द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है. 

https://www.instagram.com/p/B2mVm6SAOXd/?utm_source=ig_embed

Back to top button