पत्नी के साथ अफेयर को लेकर IAF कर्मी की हत्या, 16 थैलियों में पैक किया शव

बठिंडा । भिसियान एयर बेस में तैनात भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक कॉर्पोरल की उसी के साथी द्वारा निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। हत्या का कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होना बताया जा रहा है। मृतक कॉर्पोरल विपन शुक्ला के शव को टुकड़ो में आरोपी सार्जंट सुलेश कुमार के घर से बरामद किया गया।
मृतक विपिन शुक्ला यूपी के गोंडा से हैं। अंग्रेजी अखबार टीओआई के अनुसार, 8 फरवरी को ही सार्जेंट कुमार, उसकी पत्नी तथा साले ने विपन शुक्ला की हत्या कर दी थी, लेकिन मामला सुलेश कुमार के घर से शुक्ला की बॉडी के टुकड़े मिलने पर सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कुमार और उसकी पत्नी अनुराधा पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच कर रहे एसएसपी स्वपन शर्मा ने मंगलवार को बताया कि, जब शुक्ला घर नहीं पहुंचे तो 9 फरवरी को उनकी पत्नी कुमकुम ने बाल्लूअना थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने जब अपने खोजी कुत्तों के जरिए शुक्ला की खोज शुरू की तो कुत्ते कुमार के घर की तरफ दौड़े, जहां पुलिस को प्लास्टिक की 16 थैलियों में टुकड़ों में बंधा हुए शुक्ला का शव बरामद किया। एसएसपी शर्मा के अनुसार, जांच में सामने आया है कि मृतक विपन शुक्ला वर्ष 2014 से भिसियान एयरबेस में तैनात थे। उस वक्त उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रह रही थी।
इस दौरान शुक्ला की नजदीकियां कुमार की पत्नी अनुराधा के साथ बढ़ गईं और इसके बाद अनुराधा, शुक्ला से प्रेग्नेंट भी हो चुकी थीं। अनुराधा ने शुक्ला के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था जिसे शुक्ला ने यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि वह पहले से शादीशुदा हैं, इसलिए ऐसा नहीं कर सकते।
दिसबंर 2016 के बाद शुक्ला की पत्नी भी भिसियाना एयरबेस में उनके साथ रहने लगी। जिसके बाद अनुराधा ने अफेयर की बात अपने पति को बता दी। यह जानकर कुमार बहुत गुस्सा हो ग्ए और उन्होंने अनुराधा के भाई शशि भूषण के साथ मिलकर शुक्ला की हत्या की साजिश रची।
शशि भूषण खुद नेवी में तैनात है। कुमार ने 8 फरवरी को शुक्ला को धोखे से अपने घर बुलाया और अपनी पत्नी के भाई के साथ मिलकर धारदार हथियार से शुक्ला की जघन्य तरीके से हत्या कर दी। और शव को लोहे के बक्से में रख दिया। जब 19 फरवरी को शुक्ला अपने नए आवास में शिफ्ट हुए तो उन्होंने शव को टुकड़ो में काटकर प्लास्टिक की 16 थैलियों में पैक कर दिया।





