पति को नशीली गोली खिलाकर मना रही थी रंगरेलियां

images (5)एक विवाहिता पति को नशीली गोली खिलाकर ऐसा काम कर रही थी, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। जी हां, पति के बेहोश कर विवाहिता पड़ोस के युवक के साथ रंगरेलियां माना रही थी। मामला रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी का है। आज दोपहर एक विवाहिता के सास-ससुर किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।

इस दौरान विवाहिता ने पति को दोपहर का खाना खिलाया और खाने में उसने नशे की गोली मिला दी। खाना खाने के बाद पति बेहोश हो गया। पत्नी ने उसे बिस्तर पर लिटा दिया। इसी बीच महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक को घर पर बुला लिया। दोनों दूसरे कमरे में रंगरेलियां मनाने लगे। इसी बीच विवाहिता के सास-ससुर भी घर लौट आए। बेटे को बाहर के कमरे में लेटा देख उन्हें कुछ शक हुआ।

उन्होंने कमरे में रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में उनकी बहू पड़ोस के युवक के साथ रंगरेलियां माना रही थी। इस पर उन्होंने जबरन दरवाजा खुलवाया और दोनों को पकड़ लिया। पड़ोस के लोगों की मदद से दोनों को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे। इसी बीच युवक को भी डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर के इंजेक्शन आदि लगाने के बाद युवक होश में आ गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि इस तरह का मामला आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button