पति के शव के पास पत्नी ने भी तोड़ा दम

पति के शव के पास पत्नी ने भी तोड़ा दममंडला। नगर में रविवार को हुई एक हृदय विदारक घटना से समूचे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उसके शव के पास बैठकर रो रही उसकी पत्नी ने भी कुछ देर बाद वहीं दम तोड़ दिया। सोमवार की सुबह दोनों के शवों को एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। दरअसल यहां लंबी बीमारी के बाद एक अधेड़ की मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक बबलू सोनी 37 वर्ष का इलाज पिछले कुछ दिनों से जबलपुर अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजन उनके शव को रविवार की शाम करीब 6.30 बजे गृहग्राम नारायणगंज लेकर पहुंचे थे।

मृतक की पत्नी, तीन बच्चे सभी शव के पास रो रहे थे। रात करीब 9.30 बजे मृतक बबलू की पत्नी शशि सोनी की हालत बिगड़ गई और मौके पर ही एक हिचकी के साथ उन्होंने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने तत्काल डॉक्टर को बुलाया लेकिन उन्होंने मृत घोषित कर दिया।

 पति पत्नी के मौत के बाद पूरे गांव में छा गया मातम

इस हृदय विदारक घटना के बारे में जिसने भी सुना वह गमगीन हो गया। बबलू बर्तन का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि बबलू और शशि के तीन बच्चे हैं। जिनकी उम्र महज 3 से 8 वर्ष की ही है। माता-पिता की मौत के बाद अब ये तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। सोमवार की सुबह जैसे ही पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उनके घर से उठी तो पूरा गांव गम में डूब गया। दोनों के शवों को मुक्तिधाम के लिए रवाना किया गया और एक साथ मुखाग्नि दी गई इस दौरान परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button