पढ़ें इस सप्ताह के व्रत और त्योहार ,3 जून को शनि जयंती और वट सावित्री व्रत

3 जून को शनि जयंती और स्नान-दान-श्राद्ध की सोमवती अमावस्या। इस दिन वट सावित्री व्रत और पूजा भी की जाती है। यहां पढ़ें इस सप्ताह के व्रत और त्योहार

28 मई (मंगलवार) : पंचक जारी है। भद्रा (करण) रात्रि 2 बज कर 26 मिनट से।
29 मई (बुधवार) : पंचक जारी है।
30 मई (गुरुवार) : पंचक रात्रि 11 बज कर 30 मिनट पर समाप्त। अपरा एकादशी व्रत। भद्रकाली एकादशी (पंजाब)। अधिरोहण दिवस का पवित्र गुरुवार (ईसाई)।
31 मई (शुक्रवार) : प्रदोष व्रत। जमातुल विदा।
1 जून (शनिवार) : मासिक शिवरात्रि व्रत।
2 जून (रविवार) : फलहारिणी कालिका पूजन। अधिरोहण दिवस का रविवार (ईसाई)।
3 जून (सोमवार) : शनि जयंती। स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या। सोमवती अमावस्या। वट सावित्री पूजा।
पं. वेणीमाधव गोस्वामी





