पड़ोसी ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर…

मुज़फ्फरनगर। यूं तो पुरानी कहावत के अनुसार कहा जाता है कि पड़ोसी पड़ोसी के काम आता है मगर आज के युग में पड़ोसी ही पड़ोसियों को बर्बाद करने पर तुला है। ऐसा ही एक मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी के गांव जट मुझेड़ा का सामने आया है।

यहां महिला ने पड़ोस के ही युवकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुन्ना पुत्र धर्मवीर व उसका साथी काला पुत्र तीरथपाल ने पहले तो पीड़िता को चाय में नशीला पदार्थ दिया, जिसके बाद पीड़िता के अनुसार उसे नींद आने लगी जिसके चलते पीड़िता अपने घर पर आकर लेट गई कुछ ही देर बाद पड़ोस के ही रहने वाले उपरोक्त युवक मौका देख पीड़िता को अकेला पाकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे।

इसके बाद पीड़िता को हल्का होश आया तो महिला ने शोर मचा दिया। इसके चलते आसपास के लोग आ गए मौका देख दोनों युवक मुन्ना व काला मौके से फरार हो गए पीड़िता ने उसी वक्त भी शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की थी मगर पीड़िता के अनुसार लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाया तंग आकर पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

Back to top button