पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट: मुख्य आरोपी का बेटा और ठेकेदार भी गिरफ्तार

वीरवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लंबी हलके के गांव सिंघेवाला के खेतों में आप कार्यकर्ता तरसेम सिंह की पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ था। जिसके बाद भगदड़ मच गई और दो मंजिला इमारत गिरने से मलबे के नीचे दब कर पांच मजदूरों की मौत हो गई थी।

मुक्तसर के लंबी के गांव सिंघेवाला में अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट मामले में जिला पुलिस ने मुख्य आरोपी आप कार्यकर्ता तरसेम सिंह के अलावा दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में तरसेम सिंह का बेटा नवराज सिंह और मजदूर ठेकेदार राज कुमार शामिल हैं। हालांकि अभी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे, मगर सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि पुलिस ने नवराज व ठेकेदार राजकुमार को काबू कर लिया है।

गौरतलब है कि वीरवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लंबी हलके के गांव सिंघेवाला के खेतों में आप कार्यकर्ता तरसेम सिंह की पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ था। जिसके बाद भगदड़ मच गई और दो मंजिला इमारत गिरने से मलबे के नीचे दब कर पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 33 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से ही मजदूर ठेकेदार राज कुमार फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इसका नाम बाद में एफआईआर में दर्ज किया गया है। बता दें कि तरसेम की पत्नी सुखचैन कौर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसका नाम भी एफआईआर में शामिल है।

Back to top button