ऑस्ट्रेलिया के स्कूल ने पगड़ी के कारण सिख बच्चे के दाखिले से किया इनकार..

ऑस्ट्रेलिया में एक सिख परिवार ने मेलबर्न स्थित ईसाई स्कूल के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की है. स्कूल ने उनके 5 वर्षीय बेटे को दाखिला देने से इसलिए इनकार कर दिया था, क्योंकि वह पटका पहनता है. पटका सिखों में बच्चों द्वारा पहनी जाने वाली पगड़ी होती है. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. ‘एबीसी’ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सिधक सिंह अरोड़ा नाम का सिख बच्चा पश्चिमोत्तर मेलबर्न के मेल्टन क्रिश्चन कॉलेज से पढ़ाई शुरू करने वाला था, लेकिन बच्चे का पटका स्कूली ड्रेस नीति से मेल नहीं खाता. स्कूली ड्रेस नीति छात्रों को धार्मिक कारण से सिर ढंकने की अनुमति नहीं देती है.पगड़ी के कारण सिख बच्चे के दाखिले से

परिवार ने कहा, धार्मिक आधार पर हो रहा भेदभाव

इसके विरोध में उसके परिवार ने विक्टोरियन सिविल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (वीसीएटी) में मामला शुरू कियाहै. परिवार ने दावा किया कि स्कूल ने धार्मिक आधार पर उनके बेटे के साथ भेदभाव कर देश के समान अधिकार से जुड़े अधिनियम ‘इक्वल अपॉर्चुनिटी एक्ट’ का उल्लंघन किया है. बच्चे के पिता सागरदीप सिंह अरोड़ा ने कहा कि यह जानकर उन्हें हैरानी हुई कि स्कूल उनके बेटे के लिए छूट नहीं देगा. 

Back to top button