UN के इस कदम से पूरी तरह कंगाल हुआ पकिस्तान; छाई बर्बादी, भुखमरी और कंगाली

UN के इस कदम से पूरी तरह कंगाल हुआ पकिस्तान; छाई बर्बादी, भुखमरी और कंगाली….. बता दें कि पाकिस्तान की हिमनद बाढ़ नियंत्रण योजना भारत की वजह से खटाई में पड़ गयी है। संयुक्त राष्ट्र की एक समिति ने तीन करोड़ 50 लाख डालर की इस योजना का आंकलन तो किया लेकिन फिर इसके लिये विश्व संस्था से सहायता की मांग को भारत की आपत्ति के बाद अस्वीकृत कर दिया है|

भारत ने पाकिस्तान को तीन करोड़ पचास लाख डालर ( लगभग ३५० करोड़ पाकिस्तानी रुप्पीए) का बड़ा झटका दिया है , बता दें कि पाकिस्तान को UN की तरफ़ से एक बड़ी मदद हासिल होने वाली थी लेकिन भारत ने पाकिस्तान को इस तरह घेरा कि पाकिस्तान को मिलने वाली सहायता राशि ना केवल रोक दी गयी बल्कि उसका प्रस्ताव ही अस्वीकृत कर दिया गया है|
भारत के वित्त मंत्रालय में विशेष सचिव दिनेश शर्मा ने एक रिपोर्ट दी जिसमें इस योजना की कमियों के बारे में ख़ुलासा किया गया था। भारत ने दक्षिण कोरिया के सोंगडू में संयुक्त राष्ट्र समिति की 12 से 14 अक्टूबर को हुई बैठक में पाकिस्तान की इस योजना की तकनीकी कमियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया । बस फिर इस पर जाँच पड़ताल शुरू हो गयी ।
आख़िरकार इस आपत्ति के बाद समिति ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को ख़ारिज करते हुए अस्वीकृत कर दिया। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से हिमनद बाढ़ नियंत्रण योजना के अन्तर्गत सहायता की मांग अपने उत्तरी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए की थी । लेकिन उसमें भी ग़लत तरीक़े अपनाए जाने के संदेह की बू आ रही थी ।





