पंजाब: 30 दिसंबर को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

पंजाब विधानसभा का विशेष सेशन 30 दिसंबर को बुलाया गया। मनरेगा के संशोधन बिल में किए गए बदलाव पर चर्चा की जाएगी। पंजाब कैबिनेट की बैठक में इस पर मंजूरी दी गई।
बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस बारे में जानकारी दी। चीमा ने कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र में संशोधन बिल में लाए गए बदलावों के खिलाफ चर्चा होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री इन बदलावों पर एतराज जता चुके हैं। आप सरकार इसके खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव भी लाएगी।
संशोधन के अनुसार, पहले राज्य सरकार योजना के तहत 10% हिस्सा देती थी। अब राज्यों की 40% हिस्सेदारी होगी। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे पर सरकार को समर्थन दिया जाएगा।





