पंजाब में पेट्रोल पर वैट घटाकर रेट 6 रुपए तक कम करने की तैयारी

अमृतसर.पंजाब के लोगों को महंगे पेट्रोल से राहत मिल सकती है। कैप्टन सरकार पेट्रोल पर हरियाणा चंडीगढ़ के बराबर वैट करने की तैयारी में है। 37.5 फीसदी वैट होने से पंजाब में पेट्रोल हरियाणा चंडीगढ़ के मुकाबले में 6 रुपए लीटर महंगा है। हरियाणा चंडीगढ़ में पेट्रोल पर वैट 26.25 फीसदी है। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक दूसरे राज्यों के साथ लगते जिलों के 500 से ज्यादा पंपों खासकर मालवा में हरियाणा के सिरसा जिले से होने वाली पेट्रोल की तस्करी से सरकार को सालाना 250 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू लॉस हो रहा है। इस लॉस को रोकने और सूबे में सेल बढ़ाने के लिए जून के बजट सेशन में वैट दर हरियाणा चंडीगढ़ के बराबर करने की तैयारी है। एक्साइज महकमे ने तो इस पर एक्सरसाइज भी शुरू कर दी है। इससे पहले अकाली-भाजपा सरकार के समय भी उत्तरी राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें बराबर करने लिए कई मीटिंग हुईं। डीजल के रेट तो बराबर हुए, लेकिन पेट्रोल पर फैसला नहीं हो पाया।

टू व्हीलर्स सेल 20 फीसदी बढ़ी पेट्रोल खपत सिर्फ 4 फीसदी…
हरियाणाके मुकाबले में पंजाब में टू-व्हीलर की सेल 20 फीसदी ज्यादा है। सियाम (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के मुताबिक अप्रैल 2015 से मार्च 2016 के दौरान पंजाब में 5.94 लाख टू व्हीलर सेल के मुकाबले में हरियाणा में 4.97 लाख टू व्हीलर की सेल हुई। जबकि पंजाब में हरियाणा से 20 फीसदी ज्यादा टू व्हीलर सेल पर पेट्रोल की खपत में पंजाब से काफी पीछे है।

सालाना 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का खेल तेल तस्करी का
हरियाणासे तस्कर किए पेट्रोल के 12,000 लीटर के एक टैंकर में 6 रुपए लीटर के हिसाब से सीधे 72,000 रुपए बनते हैं। रोजाना 100 ट्रकों पर 72 लाख रुपए, महीने में 21.60 करोड़ और साल में 260 करोड़ बैठता है।

हरियाणा में अब पंजाब से ज्यादा खपत, पहले पंजाब था इसमें अागे
स्टेटइकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक 1999-2000 में हरियाणा में 2,34,109 किलो लीटर पेट्रोल की सेल के मुकाबले में पंजाब में 5,74,997 किलोलीटर थी। 2014-15 में हरियाणा में 10 लाख किलो लीटर और पंजाब में 9 लाख किलो लीटर पेट्रोल की सेल हुई। 1991 से 2000 तक पंजाब में पेट्रोल की 10 प्रतिशत सालाना की दर सेल इसलिए बढ़ी क्योंकि इस दौरान पेट्रोल की कीमत हरियाणा के बराबर थी। मालवा के अबोहर, बठिंडा और मानसा में हरियाणा के डबवाली, एलनाबाद सिरसा से 6 रुपए लीटर सस्ते पेट्रोल की तस्करी हो रही है। यहां से कम दाम पर पेट्रोल लाकर पंजाब में महंगा बेचा जा रहा है। बताया जाता है कि तस्करी का पेट्रोल लेने वाले कई पंप नेताओंं और उनके करीबियों के हैं।

अगले महीने बजट सेशन में कैप्टन सरकार पेश करेगी मसौदा
अकाली-भाजपा सरकार ने डीजल के रेट तो हरियाणा, चंडीगढ़ हिमाचल के लगभग बराबर किए पर कुछ नेताओं के संरक्षण में चले तेल तस्करी के खेल में पंजाब में पेट्रोल के रेट हरियाणा चंडीगढ़ के बराबर नहीं हो सके। डीजल पेट्रोल पर वैट दर बराबर करने के लिए उत्तरी राज्यांे के सीएम की दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद पंजाब ने भी नवंबर 2015 में डीजल के बाद पेट्रोल पर भी हरियाणा चंडीगढ़ के बराबर वैट करने की तैयारी की थी, जिसे अफसरों तस्करों की लॉबी ने यह कहते हुए रुकवा दिया कि हरियाणा भी पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर पंजाब के बराबर करने जा रहा है, यदि पंजाब ने वैट घटाया तो सालाना 400 करोड़ का नुकसान होगा। जबकि हरियाणा ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर पंजाब के बराबर नहीं किया।

पेट्रोल पर हरियाणा चंडीगढ़ के बराबर वैट की घोषणा सीएम ने जालंधर में एक मीटिंग दौरान की थी। इस पर काम जारी है। स्मगलिंग से होने वाले रेवेन्यू लॉस को रोकने के लिए अगले महीने पेश होने वाले बजट में इसकी घोषणा करने की तैयारी है।-रवीन ठुकराल, मीडिया एडवाइजर सीएम पंजाब