पंजाब में खरीदना चाहते हैं जमीन तो आपके लिए है खुशखबरी

मोगा: पंजाब भर में जमीनों की खरीद तथा ब्रिकी समय कथित तौर पर कागजों पत्रों में होती जालसाजी को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य भर में जमीनों की रजिस्ट्री का काम ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।

पंजाब में खरीदना चाहते हैं जमीन तो आपके लिए है खुशखबरी चाहे पूरे पंजाब में ऑनलाइन रजिस्ट्रियां 15 नवम्बर से हर हाल में शुरू करने की प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाइयां चल रही हैं लेकिन इसकी सबसे पहले शुरूआत 10 नवम्बर को मोगा में की जा रही है। जिले के डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इसके लिए नैशनल जैनरिक डाक्यूमैंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एन.जी.डी.आर.एस.) विशेष साफ्टवेयर तैयार किया गया है।

जानकारी में यह भी पता चला है कि इसके अलावा प्रारंभिक पड़ाव में आदमपुर (जालंधर), उप तहसील से भी यह प्रोजैक्ट शुरू किया जा रहा है। रजिस्ट्री के लिए पहले ऑनलाइन अग्रिम समय अप्वाइंटमैंट लेनी जरूरी होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बहुत आसान ढंग होगा। विभाग की वैबसाइट पर रजिस्ट्री के नमूने (फॉर्मैट) में जमीन खरीदने, बेचने वाले के अलावा बेची जा रही जमीन का सारा विवरण दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के काम में पारदर्शिता लाने के लिए यह एक नया प्रोजैक्ट है तथा इससे जालसाजी पर पूरी तरह नकेल कसेगी।

 
Back to top button