पंजाब में कोहरे की मार: 10 मीटर तक घटी दृश्यता, गिरेगा रात का पारा

कोहरे के कारण सूबे के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 4.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। वहीं लुधियाना व बठिंडा का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब घने कोहरे की चपेट में है। सोमवार को सीजन की सबसे घनी धुंध पड़ी। वहीं मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। फरीदकोट और मोगा में सुबह घना कोहरा रहा।

बठिंडा में सुबह के समय दृश्यता मात्र 10 मीटर और अमृतसर में 50 मीटर रही। सोमवार को मुक्तसर जिले में घने कोहरे की वजह से हुए विभिन्न हादसों में एक कंप्यूटर शिक्षक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया है।

अधिकतम और न्यूनतम के बीच 15 डिग्री का अंतर
अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री, लुधियाना का 6.0 डिग्री, पटियाला का 10.3 डिग्री, पठानकोट का 9.1 डिग्री, होशियारपुर का भी 9.1 डिग्री व गुरदासपुर का 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 26.7 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री, लुधियाना का 24.8 डिग्री, पटियाला का भी 24.8 डिग्री, पठानकोट का 23.7 डिग्री, बठिंडा का 25.0 डिग्री, गुरदासपुर का 21.8 डिग्री, एसबीएस नगर का 25.0 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button