पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग, मची अफरा तफरी

पंजाब नेशनल में बैंक की ग्‍वालियर हाइवे स्थित शाखा में आग लग गई है। बुधवार दोपहर अचानक उठी आग की लपटों को देख बैंक स्‍टाफ और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई।

बुधवार दोपहर करीब एक बजे ग्‍वालियर हाइवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। बैंक में मौजूद लोगों ने जैसे ही लपटों को उठते देखा तो उनकी आंखों के सामने सूरत अग्निकांड का मंजर आ गया और घबराकर लोग इधर से उधर भागने लगे।

आग की लपटें बैंक की खिड़कियाें और दरवाजों की ओर बढ़ने लगीं। लोगों ने सबसे पहले बैंक के अंदर मौजूद महिलाओं को बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचित किया। बैंक की पार्किंग में खड़े वाहनों को भी आग बढ़ने की आशंका में हटा दिया गया है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

Back to top button