नौशेरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने किया हमला, दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो भारतीय जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला बोला। ऑपरेशन अभी भी जारी है और आतंकियों को ढूंढा जा रहा है। नए साल के मौके पर भारतीय सेना के दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी।

जानकारी हो कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले के नौशेरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मालूम हो कि नए साल के मौके पर सेना के जवानों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद वे इलाके की छानबीन करके आतंकियों की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने दो जवानों पर हमला कर दिया। भारतीय सेना के दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो भारतीय जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला बोला। ऑपरेशन अभी भी जारी है और आतंकियों को ढूंढा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, कांग्रेस पार्टी में मचा हडकंप
जानकारी के अनुसार एलओसी पर कलाल से सटे दराट/मंगलादेई क्षेत्र में तीन संदिग्ध देखे जाने पर भारतीय सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मंगलवार सुबह सात बजे से सर्च जारी है। जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाला गया, लेकिन देर शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिली थी। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।
बारूदी सुरंग विस्फोट में युवक घायल
मालूम हो कि पुंछ के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीकी गांव बगयालदरा में मंगलवार सुबह बारूदी सुरंग विस्फोट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ को नाकाम बनाने के लिए एलओसी पर बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं। बारिश के तेज बहाव में बारूदी सुरंगें एक जगह से दूसरी तरफ बह जाती हैं, जिससे अकसर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
परिजनों ने बताया कि 22 वर्षीय आरिफ हुसैन पुत्र मीर हुसैन निवासी बगयालदरा सुबह करीब दस बजे बकरियों के लिए अपने खेतों के नजदीक जंगल में घास लेने गया था। तभी उसका पांव बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। विस्फोट की जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और आरिफ को राजा सुखदेव जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया। घायल का हाल जानने जिला विकास आयुक्त राहुल यादव प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिला अस्पताल पहुंचे और रेडक्रॉस फंड से राहत चेक दिया।





