नो एंट्री में वाहन ले जाने से रोका तो युवती ने महिला पुलिसकर्मी को पीटा, दरोगा के हाथ में काटा

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला महोबा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र की सुभाष पुलिस चौकी का है। जहां नो एंट्री में चार पहिया वाहन ले जाने से मना करने को लेकर महिला ने पुलिस की महिला जवान से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस चौकी के सामने मारपीट की घटना को देख मौके पर पहुंचे पुलिस दरोगा पर महिला ने हमला कर दिया। महिला ने पुलिस दरोगा का हाथ मुंह से काट दिया।
महिला पुलिसकर्मी को पीटा
दिनदहाड़े पीआरडी जवान महिला से मारपीट और दरोगा पर जानलेवा हमले को लेकर भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महोबा कोतवाली की सुभाष चौकी के बाहर रिंकी सिंह नामक पीआरडी जवान महिला नो एंट्री एरिया में ड्यूटी कर रही थी। तभी एक पिकअप कार में एक बच्ची के साथ राधा नामक एक महिला जा पहुंची। नो एंट्री होने के बाद भी महिला पिकअप कार को अंदर ले जाने की जिद करने लगी थी।
ये भी पढ़ें- मथुरा : अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बाप सहित तीन की मौत
दरोगा का हाथ मुंह से काटा
पीआरडी महिला जवान ने जब उसे वाहन ले जाने से मना कर दिया तो महिला ने उस जवान से मारपीट की। पीआरडी महिला जवान रिंकी का कहना है कि महिला ने पुलिस चौकी के सामने मेरे साथ मारपीट की। घटना को लेकर चौकी में बैठे दरोगा विनोद सिंह ने मुझे बचाने का प्रयास किया था तो महिला ने अपने मुंह से उनके हाथ को भी काट लिया।
ये भी पढ़ें- कानपुर: पितृपक्ष के पहले दिन गंगा घाटों पर लोगों ने किया अपने पितरों का पिण्ड दान
पीआरडी महिला जवान ने आगे बताया कि महिला के काटने से दरोगा विनोद सिंह घायल हो गए। इस घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स ने मौके पर आकर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है और मामले की जांच कर रहे है।
The post नो एंट्री में वाहन ले जाने से रोका तो युवती ने महिला पुलिसकर्मी को पीटा, दरोगा के हाथ में काटा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





