अभी अभी: RBI का बड़ा खुलासा, नोटबंदी से हम बेखबर, 2000 के नोट की थी मंजूरी

नई दिल्ली. वित्त मामलों की स्टैंडिग कमेटी को दिए गए एक पत्र में आरबीआई ने जानकारी दी है कि आरबीआई ने 2000 रुपए के नए नोट को जारी करने का प्रस्ताव मई 2016 में ही मंजूर कर दिया था. साथ ही आरबीआई ने यह भी बताया कि जब 2000 के नए नोटों को जारी करने का फैसला लिया गया तब 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने के संबंध में कोई विचार विमर्श नही किया गया था. आपको बता दें कि 2000 के नोट लाने के प्रस्ताव को जब मंजूरी दी गई थी उस वक्त रघुराम राजन आरबीआई के गवर्नर थे.नोटबंदी

रिजर्व बैंक ने बताया कि आठ नवंबर 2016 को आरबीआई की केन्द्रीय बोर्ड की बैठक के बाद सरकार को 500 और 1000 के नोट बंद करने का प्रस्ताव भेजा गया. जबकि आठ नवंबर को यह मीटिंग कब हुई इस संबंध में रिजर्व बैंक ने जानकारी देने से मना कर दिया.

एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक आरबीआई ने बताया कि 2016 के मई, जुलाई और अगस्त महीने में हुई बोर्ड मीटिंग में नोटबंदी का कोई जिक्र नहीं हुआ था. 

Back to top button