मनोज तिवारी ने देशभक्ति के नाम पर उड़ाया मजाक, वायरल हुआ विडियो

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी नोटबंदी के दौरान जब जनता के बीच गए तो सोच में पड़ गए की परेशान जनता को खुश कैसे किया जाए। तभी उन्हें ये तरकीब सूझी की आज कल भोली-भाली जनता को देशभक्ती के नाम पर बड़ी आसानी से फुसलाया जा सकता है। तुकबंदियों और गीत गढ़ने में महारत गवैये नेता मनोज तिवारी ने तुरंत एक गीत गढ़ दिया। ये गीत परेशान जनता को देशभक्त की उपमा दे रही थी, लाइन में खड़े होने को राष्ट्र निर्माण से जोड़ रही थी। जनता खुश हो गई और मनोज तिवारी नेता हो गए।  नोटबंदी के दौरान जब जनता
ठहाके लगाते दिखे भाजपा नेता
ये खुलासा मनोज तिवारी ने खुद भाजपा नेताओं की एक महफिल में किया जहां भाजपा के कई दिग्गज नेता और खुद नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी राउंड टेबल पर मौजूद थे। मनोज तिवारी की इस स्मार्ट ट्रिक से सब इतने प्रभावित और ओत-प्रोत दिख रहे थे कि जोरदार ठहाकों और तालियों के साथ मनोज तिवारी का समर्थन करने लगे। एक तरफ जनता का मजाक बन रहा था और भाजपा नेता टेबल पीट-पीट कर ठहाके लगा रहे थे। टेबल पीटने का कम्पटीशन निगम पार्षद और भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने जीता।

[youtube youtubeurl=”dBKHm5cu3D8″ ][/youtube]

 

Back to top button