नोकिया के सबसे सस्ते फोन की बिक्री आज से, JIO यूजर्स के लिए धमाके ऑफर

HDM ग्लोबल ने हाल ही में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन Nokia 2 भारत में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 6,999 रुपए है। 31 अक्टूबर को लॉन्च किए गए इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 4100mAh की बैटरी है। भारत में 24 नवंबर से नोकिया 2 की बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर से हो रही है। हालांकि इसे ऑनलाइन नहीं खरीदा जा सकेगा। 

आप नोकिया के किसी भी स्टोर पर जाकर इसे खरीद सकते हैं। नोकिया 2 के साथ जियो यूजर्स को 45 जीबी का 4जी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा 309 रुपए के रिचार्ज पर 5जीबी डाटा अतिरिक्त भी दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: BIGG BOSS 11: आकाश-पुनीष की दोस्ती में दरार, बोले- मरे बाप की कसम जो बात की
सके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 4100 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी का दावा दो दिन के बैकअप का है। फोन डुअल सिम सपोर्ट और LTE एवं VoLTE सपोर्ट होगा।






