नीतीश कुमार को मिला 131 विधायकों का साथ, ऐसी होगी बिहार की नई कैबिनेट

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। अब मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। इसके लिए बीजेपी और जदयू के नेता एक दो दिन में बैठक करने वाले हैं। सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पहले ही शपथ ले चुके हैं। ड्रॉप हो सकते हैं जदयू के कुछ मंत्री…
नीतीश कुमार को मिला 131 विधायकों का साथ, ऐसी होगी बिहार की नई कैबिनेट
 
– नीतीश के कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व दिखेगा।
– जदयू के 14 से 17 विधायक मंत्री बनेंगे, जबकि भाजपा (हम-रालोसपा समेत) को 14 मंत्री पद दिए जाएंगे। कुछ पदों को अभी खाली रखा जा सकता है।

ये भी पढ़े: बड़ी ख़बर: …तो ये हैं असली वजह जिससे बंद होंगे 2000 रुपए के नए नोट…

– जदयू कुछ मंत्रियों को ड्रॉप भी कर सकता है। राजद और कांग्रेस कोटे वाले अधिकतर विभाग भाजपा को सौंपे जाएंगे।

– उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी शुक्रवार को विश्वास मत के बाद मंत्रियों की सूची पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के लिए दिल्ली जाएंगे।
– जदयू, केंद्र सरकार का भी हिस्सेदार बन सकता है। संभव है, उसके दो सांसद मंत्री बनें। इसको लेकर शरद यादव और संतोष कुशवाहा के नाम की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button