नारियल को ट्रेन की खिड़की से अंदर खींचने की कोशिश करता शख्स

सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वीडियो में एक शख्स ट्रेन की खिड़की से नारियल निकालने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि ट्रेन की खिड़की में लगे रॉड के बीच काफी कम गैप है और उससे नारियल को निकालना संभव नहीं है। इसके बावजूद शख्स नारियल को अंदर खींचने की पूरी कोशिश करता दिखाई देता है।
वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन में खिड़की के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है और उसके बगल में एक महिला है जो शायद उसके साथ ही सफर कर रही हैं। शख्स एक नारियल को ट्रेन की खिड़की से अंदर लाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, क्योंकि ट्रेन की खिड़की में लगे रॉड के बीच काफी कम गैप है और उससे नारियल को निकालना संभव नहीं है। इसके बावजूद शख्स नारियल को अंदर खींचने की पूरी कोशिश करता दिखाई देता है।
देखने में यह नजारा आपको किसी फिल्म के कॉमेडी सीन की तरह लग सकता है, लेकिन शख्स की ईमानदार कोशिश और हाव-भाव से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह सच में ऐसे मुश्किल सिचुएशन में फंस गया है कि वह न तो नारियल को छोड़ सकता है और न ही अंदर ला सकता है। फिर भी उसने टोपी उतारकर पूरी ताकत से नारियल को खिड़की से अंदर खींचता है और आखिर वो शख्स नारियल को अंदर खींचने में सफल हो ही जाता है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @jitu_rajoriya नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 11 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भाई इतनी मेहनत से अच्छा था कि लड़की को विंडो सीट दे देते, नारियल को बाहर से ही पकड़कर स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर वो नारियल पानी पी लेती। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा तो अजय देवगन भी नहीं कर पाए थे। वीडियो पर लोगों ने काफी मजे लिए हैं, इस वीडियो को देखने के बाद और यूजर्स के कमेंट पढ़कर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक सके।





