नागरिकता कानून पर जल रहा है योगी का यूपी, पूरे प्रदेश में मचा हाहाकार

लखनऊ। नागरिकता कानून के विरोध में आज वाम दलों द्वारा किया गया भारत बंद आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। सबसे बुरा हाल मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍तर प्रदेश का है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा बवाल मचा हुआ है।

दरअसल यहां के खदरा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

वहीं लखनऊ की हसनगंज चौकी को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। मदेहगंज पुलिस चौकी में भी तोड़-फोड़ की गई। पुलिस की कई गाडि़यों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

वहीं लखनऊ में ही टीले वाली मस्जिद के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर भी आ रही है। लखनऊ में खदरा के बाद ठाकुरगंज में भी बवाल हुआ, यहां पर भी प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। वहीं इमामबाड़े के पास भी पथराव चल रहा है।

इसके बाद यूपी के ही संभल में प्रदर्शनकारियों ने चार बसों में आग लगा दी। आपको बता दें कि यूपी में इस समय धारा 144 लागू है। इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।

वाम दलों की ओर से दावा किया गया था कि उनका यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। लेकिन उनके दावे की पोल अभी आधा दिन ही हुआ और खुल गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button