नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर में सेना लगातार कर रही संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में भारी गोलीबारी की और गोले दागे, जिसका भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सुबह संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद, दोबारा शाम 5.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के एलओसी के पास शाहपुर, किरणी, दगवार सेक्टरों में फायरिंग की और गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।
एलओसी के पास इन सेक्टरों से दोनों पक्षों से गोलीबारी जारी रहने की सूचना मिल रही है। पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी की वजह से शाहपुर, किरणी और देगवार सेक्टरों के निवासी पूरे दिन अपने घरों में रहे।
The post नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर में सेना लगातार कर रही संघर्ष विराम का उल्लंघन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





