नहीं रहे प्रोफेसर गोविंद स्वरूप, प्रधानमंत्री ने जताया शोक, कहा- असाधारण वैज्ञानिक थे

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलिस्कोप देने वाले प्रोफेसर गोविंद स्वरूप (92) का निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में सोमवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है।

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट करके भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि स्वरूप के बारे में लिखी हर एक जानकारी को लोगों को पढ़ना चाहिए। पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोफेसर गोविंद स्वरूप असाधारण वैज्ञानिक थे। रेडियो एस्ट्रोनोमी में उनके काम को दुनियाभर में सम्मान मिला। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों के साथ हैं।
प्रोफेसर गोविंद स्‍वरूप ने पुणे के पास दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्‍कोप में से एक जाएंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्‍कोप को स्‍थापित किया था। इसके अलावा उन्‍होंने ऊटी में एक बड़े रेडियो टेलीस्‍कोप की भी स्‍थापना की थी। उनके इस योगदान से भारत रेडियो खगोलशास्‍त्र के क्षेत्र में शोध करने वाले देशों की सूची में शामिल है। प्रोफेसर स्वरूप को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा फेलोशिप ऑफ रॉयल सोसायटी समेत कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के फेलो थे।
The post नहीं रहे प्रोफेसर गोविंद स्वरूप, प्रधानमंत्री ने जताया शोक, कहा- असाधारण वैज्ञानिक थे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button