नहीं रहा WWE का यह दिग्‍गज रेसलर, अब तक खेले हैं 400 से ज्‍यादा मैच

नई दिल्ली। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के दिग्गज रेसलर जेम्स हैरिस उर्फ कमाला का निधन हो गया। वह 70 साल के थे। उनके निधन का कारण नहीं बताया गया है।

WWE ने ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। WWE ने ट्वीट किया कि यह जानकर दुख हुआ कि जेम्स हैरिस, जिन्हें WWE के प्रशंसक कमाला के नाम से जानते हैं, का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। WWE हैरिस के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।

कमाला 80 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं। WWE में उनका वर्चस्व 1992-93 तक रहा। अपने करियर में उन्होंने 400 से ज्यादा मैच खेले। कमाला रिंग में अपने चेहरे पर पेंट कर उतरते थे और विरोधियों से लड़ते थे। अपने करियर में कमाला ने दिग्गज हल्क होगन, द अंडरटेकर और आंद्रे द जाइंट के साथ लड़ाई की।

Back to top button