नवाबगंज में पर्व सदन अपार्टमेंट में 19 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से फैल गई सनसनी

नवाबगंज में पर्व सदन अपार्टमेंट में गुरुवार की सुबह 19 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई और उसके खुदकशी करने की बात कही। इसपर परिजन भड़क गए और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाने लगे। उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

नवाबगंज में रहने वाले गोपाल गुप्त चालक हैं और परिवार के साथ रहते हैं। उनका 19 वर्षीय पारस गुप्ता घर खर्च में पिता का हाथ बंटाने के लिए पर्व सदन अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा था। बुधवार की सुबह अपार्टमेंट के पड़ोस में रहने वाले नवीन यादव ने अंगौछे से उसका शव फांसी रप लटका देखकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। नवाबगंज थाने से पुलिस पहुंची और फंदा काटकर शव नीचे उतारा। उसके मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। अंगौछे के फंदे से टीनशेड के एंगल से शव लटक रहा था।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई और युवक के खुदकशी करने की बात कही। इससे नाराज परिजनों ने उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में युवक के खुदकशी करने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मोबाइल फोन की डिटेल मिलने के बाद वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button