नवरेह की जगह नवरोज की शुभकामनाएं देते ही ट्रोल हुई प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अपने ट्वीट के कारण ट्रोल का सामना करना पड़ा। उन्होंने कश्मीरी पंडितों को नवरेह की शुभकामनाएं देने के लिए ट्वीट किया। लेकिन, नवरेह की जगह नवरोज लिख दिया। नवरोज पारसियों का पवित्र त्योहार है।नवरेह की जगह नवरोज की शुभकामनाएं देते ही ट्रोल हुई प्रियंका गांधी

इस गलती पर ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। ट्वीट के साथ उन्होंने पूजा की थाली की तस्वीर भी पोस्ट की। बताया कि यह थाली मां ने सजाई है। कश्मीर में नवरेह त्योहार नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार चैत्र नवरात्र का प्रथम दिन मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी यह वर्ष का प्रथम दिन माना जाता है। कश्मीरी पंडित इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं।

मशहूर लेखक तारेक फतेह ने प्रियंका गांधी के ट्वीट पर लिखा, ‘प्रिय प्रियंका गांधी, नौरोज़ पिछले महीने मनाया जा चुका है। कश्मीर में नए साल के त्योहार को नवरेह के नाम से जाना जाता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button