नवरात्र और दशहरे का महीना अक्टूबर शुरू : सुबह जागते ही करें शुभ काम, मिल सकती है लक्ष्मी कृपा और बन सकते हैं धन लाभ के योग

रिलिजन डेस्क। 2018 का नया महीना अक्टूबर शुरू हो गया है। इस महीने में नवरात्र और दशहरा भी मनाया जाएगा। बुधवार 10 अक्टूबर से दुर्गा मां की पूजा का महापर्व नवरात्र शुरू होगा जो कि गुरुवार, 18 अक्टूबर दुर्गा नवमी के साथ समाप्त होगा। इसके बाद शुक्रवार, 19 अक्टूबर को दशहरा है। इस महीने ये दो बड़े उत्सव हैं। इन दिनों में ज्योतिष के विशेष उपाय करते रहने से जल्दी ही सकारात्मक फल मिल सकते हैं।उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों से संबंधित दोष होते हैं तो भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। इस कारण जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। ज्योतिष के अनुसार कुंडली के दोषों को दूर करने के लिए उपाय किए जाए तो बाधाओं में कमी आ सकती है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में भी कुछ शुभ काम करते रहेंगे तो भाग्य का साथ मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जानिए 7 ऐसे शुभ काम, जिनसे सकारात्मक फल मिल सकते हैं…1. सुबह जागते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए। हथेलियां देखते समय ये मंत्र बोलें। मंत्र- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्। इस मंत्र के जाप से देवी लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।2. लंबे समय तक स्वस्थ और जवान बने रहने के लिए योग-ध्यान सर्वश्रेष्ठ उपाय है। योग से शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से बचा रहता है और ध्यान से मानसिक स्तर पर शक्ति मिलती है। ध्यान से क्रोध को काबू किया जा सकता है और मानसिक तनाव भी दूर हो सकता है। योग से शरीर शक्तिशाली बनता है। रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।3. गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु॥ रोज नहाते समय ये मंत्र बोलेंगे तो घर पर ही तीर्थ स्नान का पुण्य मिलेगा। जिससे आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।4. शास्त्रों में बताया गया है कि जो लोग नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाते हैं, वे घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। अच्छी सेहत के साथ ही लंबी उम्र भी मिलती है। इस उपाय से त्वचा की चमक बढ़ती है, स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं।5. रोज सुबह स्नान आदि कामों के बाद तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए। तुलसी की इस छोटी सी सेवा से भी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो सकती है। शास्त्रों में बताया गया है कि जिन घरों में तुलसी होती है और जो लोग तुलसी की देखरेख करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।6. हर रोज घर से निकलने से पहले थोड़े से दही और शकर का सेवन करना चाहिए। ये शुभ शकुन माना जाता है। इस उपाय से कार्यों में सफलता मिलती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है।7. जिन लोगों के माता-पिता हमेशा प्रसन्न रहते हैं और जो लोग माता-पिता का सम्मान करते हैं, वे हमेशा सुखी रहते हैं। मान्यता है कि देवी-देवता भी उन्हीं लोगों पर कृपा बरसाते हैं, जहां बुजुर्ग लोगों का उचित आदर-सम्मान किया जाता है। माता-पिता के आशीर्वाद से बुरा समय जल्दी दूर हो जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
navratri 2018, dussehra 2018, we should do these 7 works in daily life