नवरात्री में इन राशि के लोगों को ज़रुरत है सावधान रहने की, जानिए कौन सी हैं वह राशियां

हिंदू धर्म में किसी भी काम की शुरुआत पूजा अर्चना से ही होती है। किसी भी शुभ काम को शुरूआत करने से पहले विशेष पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म के लिए नवरात्र पर्व का विशेष महत्व होता है। ये पूजा पाठ की दृष्टि से भी विशेष महत्व रखते हैं। क्योंकि नवरात्र में पूजा अर्चना विधिवत किया जाता है। नवरात्रि की शुरूआत आज से हो चुकी है। मां दुर्गा की पूजा करने के लिए हिंदू धर्म में नवरात्रि मनाया जाता है। इस नवरात्रि को शारदीय नवरात्र कहा जाता है। इसके अलावा एक चैत्र माह की नवरात्र होती है। इसमें मां दुर्गा की 9 दिन तक विधिवत पूजा पाठ की जाती है। इसमें 9 दिन तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है।नवरात्री में इन राशि के लोगों को ज़रुरत है सावधान रहने की, जानिए कौन सी हैं वह राशियां

साल में दो बार मुख्य रूप से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्र का पर्व 10 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्र पर्व के दौरान कई लोग आस्था स्वरूप मां दुर्गा की 9 दिन तक पूजा पाठ के दौरान उपवास करते हैँ। इस दौरान लोग कई शुभ काम की शुरूआत भी करते हैँ। लेकिन इस बार आपको बता दें कि इस बार नवरात्रि में कुछ खास राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। कहा जा रहा है कि इन राशियों के लोगों को सम्हल कर काम करने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं वे कौन कौन से राशि हैं।

सिंह राशि- इस राशि में सिंह राशि वालों को काफी सावधान रहने की जरूरत है। सिंह राशि के लोग जो वाहन चलाते हैं उन्हें खासकर ध्यान देने की जरूरत है। अपने स्वास्थय पर विशेष ध्यान दें। किसी बाहरी व्यक्ति से बिल्कुल भी लड़ाई झगड़ा न करें। बाहरी व्यक्तियों से बिल्कुल सम्हल कर रहें। क्योंकि इस नवरात्र आपका दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। अगर आप वर्किंग हैं तो अपने दफ्तर वगैरह में सभी लोगों से अच्छे से बात करें। और अपने जीवनसाथी का विशेष ख्याल रखें,  उनकी बातों को अनसुना न करें। एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और जिम्मेदारी बरतें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक मां दुर्गा की पूजा करें। इसके अलावा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने से आपको फायदा होगा। ऐसा करने से स्वास्थय संबंधी परेशानी दूर होगी। घर परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा। जीवन में लगे दोष समाप्त हो जाएंगे। इस राशि के जातक अगर वर्किंग हैं तो अपने दफ्तर में सभी से सम्हल कर रहें। अच्छे से बात करें और सभी के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। अपने या घर परिवार के बारे में किसी तरह का निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें वरना बाद में चीजें बिगड़ सकती हैं।

मीन राशि- इस राशि के जातकों से इस बार मां दुर्गा रूठी हुई हैं। मां भगवती को खुश करने के लिए घर में दीपक जलाएं। आप उपवास भी कर सकते हैं। घर में किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा या क्लेश न करें। इससे मां दुर्गा रूठ सकती हैं। घर में धीरे धीरे आराम से ही बात करें किसी से भी ऊँची आवाज में बात न करें। नवरात्रि में घर का आस पास का खुद के सफाई का विशेष ख्याल रखें।

मिथुन राशि- इस राशि के लिए ये नवरात्र शुभ रहेगा। मां दुर्गा खुश रहेंगी। नवरात्र के दौरान अपने घर में दीप जलाएं। लेकिन व्यापारी वर्ग के लिए ये नवरात्र खास नहीं रहेगा। किसी तरह के निवेश आदि के चक्कर में ना फंसे। इससे आपको आर्थिक हानि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button