OMG!! नवजात बच्ची के पेट में जुड़वाँ बच्चे

ऐसे बहुत से केस हमे देखने को मिलते हैं जो हमें चौंका देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो आपको चौंका देगा। ये घटना है हांगकांग की। यहां एक बच्ची ने जन्म लिया है। इसके जन्म के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि इस नवजात के पेट में जुड़वा बच्चे है।

OMG!! नवजात बच्ची के पेट में जुड़वाँ बच्चे

दरअसल, जन्म के बाद डॉक्टरों को बच्ची का पेट कुछ असामान्य सा लगा। बच्ची का वजन 4 किलो था। पहले तो डॉक्टरों को लगा कि शायद बच्ची के पेट में ट्यूमर है।

लेकिन जांच से पता चला कि बच्ची के गर्भ में 8-10 हफ्ते के 2 बच्चे पल रहे हैं। इनका विकास भी किसी सामान्य भ्रूण की तरह ही हो रहा था। जांच के बाद डॉक्टर्स से पता चला कि दोनों भ्रूण के दिमाग, हड्डियां और हाथ पांव विकसित हो रहे थे। ऐसा 50 लाख बच्चों में से एक बच्चे के साथ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button