नरसिंहपुर में उप राष्ट्रपति धनखड़ ने किया कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ, सीएम यादव की तारीफ की

 मध्य प्रदेश के दौरे पर आए उप राष्ट्रपति ने धनखड़ कहा, ओजस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न केवल मनमोहक व्यक्तित्व के धनी हैं, बल्कि अत्यंत कार्यशील भी हैं। वे एक भी दिन ऐसा नहीं जाने देते जब गांव और किसानों की चिंता न करते हों। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की सबसे बड़ी छलांग लगाएगा।

देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में उन्होंने कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की।

उप राष्ट्रपति ने धनखड़ कहा, ओजस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न केवल मनमोहक व्यक्तित्व के धनी हैं, बल्कि अत्यंत कार्यशील भी हैं। वे एक भी दिन ऐसा नहीं जाने देते जब गांव और किसानों की चिंता न करते हों। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की सबसे बड़ी छलांग लगाएगा, यह मैं अपनी आंखों से देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन कृषि को उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। कृषि और उद्योग का समन्वय एक बड़ी सोच का परिणाम है और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री साधुवाद के पात्र हैं। 

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि किसान को देश की रीढ़ की हड्डी हैं। किसान जितनी पूजा का पात्र है, उतना ही वह देश का भाग्य विधाता भी है। किसान हमारे सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक हैं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, कृषक प्रतिनिधि और उद्यमी भी उपस्थित रहे।

Back to top button