नये साल पर यंहा नौकरियां ही नौकरियां: मिलेगी तगड़ी सैलरी और बढ़िया तरक्की

वर्ष 2020 में कुछ जॉब्स और करियर तगड़ी डिमांड में रह सकते हैं। अगर आप इन क्षेत्र की तरफ रुख करते है तो आपके प्रोफेशनल करियर के लिए साल 2020 काफी फायदेमंद रह सकता है। इसलिए आपको चाहिए कि उन स्किल्स को सीखें जिनकी डिमांड बढ़ने वाली है। प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिन्कडिन ( LinkedIn ) ने उन 15 उभरती जॉब्स की सूची जारी की है जो 2020 में डिमांड में रहने वाली है। इन जॉब्स में अच्छी सैलरी और तरक्की की संभावनाएं ज्यादा से ज्यादा रहेंगी। ‘ द लिन्कडिन इमर्जिंग जॉब्स 2020 ‘ शीर्षक वाली रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉकचेक डेवलपर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट और जावास्क्रिप्ट डेवलरपर टॉप तीन जॉब रहेंगी। इस लिस्ट से जाहिर होता है कि टेक जॉब का 2020 में भी बोलबाला रहेगा। अगर नॉन टेक जॉब्स की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक कस्टमर सक्सेस स्पेशलिस्ट, डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट और लीड जनरेशन स्पेशलिस्ट जैसे पेशे में अच्छी संभावनाएं रह सकती हैं।

इमर्जिंग जॉब भारतीय अर्थव्यवस्था के बदलते स्वरूप को भी दिखाता है। जैसे जैसे डिजिटल लेन-देन बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे ब्लॉकचेन इन्वेस्टमेंट क्षेत्र का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। यहां देखें 2020 में चमकने वाली 20 नौकरियां –
यह भी पढ़ें: बर्फीले इलाके में नौकरी, 1.8 करोड़ रुपये का पैकेज
1. ब्लॉकचेन डेवलपर
2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट
3. जावास्क्रिप्ट डेवलपर
4. रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन कंसल्टेंट
5. बैक एडं डेवलपर
6. ग्रोथ मैनेजर
7. साइट रिलाइबिलिटी इंजीनियर
8. कस्टमर सक्सेस स्पेशलिस्ट
9. फुल स्टैक इंजीनियर
10. रोबोटिक्स इंजीनियर (सॉफ्टवेयर)
11. सायबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट
12. पायथन डेवलपर
13. डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट
14. फ्रंट एंड इंजीनियर
15. लीड जनरेशन स्पेशलिस्ट





