नमाज के बाद सीएम उमर बोले: ऐसे समय में ईद मनाई जा रही जब मुस्लिम देशों पर छाए युद्ध के बादल

सीएम उमर ने ईद के मौके पर कहा कि यह ईद ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब कई मुस्लिम देशों पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं।
ईद के मौके पर हजरतबल में नमाज अदा करने के बाद उमर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस बार ईद ऐसे समय में मनाई जा रही है जब कई मुस्लिम देशों पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने दुआ की कि अमरीका और इस्राइल द्वारा थोपी गई यह नाजायज जंग जल्द खत्म हो और दुनिया में अमन-शांति कायम हो।
उमर ने ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को बंद किए जाने पर भी अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है, जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उनके अनुसार, इस मामले में जिम्मेदार एजेंसियों की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई देता है।





