नदी पार करते समय जवानों से भरी बस पलटी, नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में उफनते नदी को पार करते समय जवानों से भरी एक बस आज दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में बह गयी, हालाकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह हादसा नदी पार करते समय हुआ। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी जवानों को सकुशल बचा लिया गया। घटना भैरमगढ़ ब्लॉक के नेलशनार और मिर्तर रोड के बीच हुई है।
ये भी पढ़ें- आजमगढ़: क्रैश होकर खेत में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, प्रशिक्षु पायलट की मौत
जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान सोमवार को बस में एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे। बारिश के चलते इस समय नदी-नाले उफान पर हैं। भैरगढ़ ब्लॉक में नेलशनार और मिर्तुर रोड के बीच मीर्तुर नदी पार करने के दौरान रपटा पर बस तेज बहाव में बहने लगी। इससे पहले कि चालक संभाल पाता, बस रपटे से उतरकर नदी में चली गई।
ये भी पढ़ें- धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जिला रिजर्व पुलिस के जवान गश्त से लौट कर वापस भैरमगढ़ आ रहे थे। मिरतुल नाले पर पुल के ऊपर जलस्तर बढ़ने बावजूद बस चालक नदी पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जवान तैर कर बाहर आ गये। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।बीजापुर । उफनते नदी को पार करते वक़्त जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस नदी में बह गई. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक सभी जवान सुरक्षित है. डीआरजी के जवान नक्सल इलाके से ऑपरेशन करके लौट रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. इस घटना की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है.
The post नदी पार करते समय जवानों से भरी बस पलटी, नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





