नए साल पर 1500 पुलिसवालों के सामने उतार दिए महिलाओं के कपड़े

वैसे तो महिलाओं की सुरक्षा के मामले में देश की राजधानी दिल्ली को कोसा जाता है। कहा जाता है कि दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लेकिन अब बेंगलुरु से ऐसी खबर सामने आई है, जिससे सारे देश का सर शर्म से झुक जाएगा। 31 दिसंबर की रात बेंगलुरु के एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर न्यू इयर का वेलकम करने के लिए हजारों लोग जुटे। इनमें महिलाएं-बच्चे भी शामिल थे लेकिन अचानक रात 11 बजे सड़कों पर हुड़दंगियों ने महिलाओं को छूना और उन पर भद्दे कमेंट्स करना शुरू कर दिया।

2000 की नोट में मिली ट्रांसपेरेंट चिप, RBI के झूठ से उठा पर्दा #देखें वीडियो

यह सब तब हुआ जब पूरे इलाके में 1500 पुलिसवाले तैनात थे। इस पूरे मामले की तस्वीरें सामने आने के बाद भी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक हर साल इस इलाके में हजारों लोग न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए जुटते हैं। हालांकि पुलिस ने पहले दावा किया था कि इलाके में किसी भी घटना से निपटने के लिए उन्होंने पूरी व्यवस्था की है लेकिन ऐसा लगता है जैसे पुलिस ने बदमाशों की फितरत को कम कर के आंका था।

आधी रात कुछ बदमाश पार्टी में शामिल हुए और महिलाओं को जहां-तहां हाथ लगाने लगे, उन्हें मॉलेस्ट करने लगे। स्थिति यह हो गई कि सेलिब्रेशन में आईं महिलाएं अपनी सैंडल्स उतार कर मदद के लिए भागने लगीं। मामले की फोटो और प्रत्यक्षदर्शी होने के बावजूद पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि अभी तक एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। चर्च स्ट्रीट पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि कुछ बदमाशों ने एक महिला को नशे में देख उसके कपड़े उतार दिए और उससे छेड़छाड़ की।

 

Back to top button