नए साल पर सरकार का बड़ा तोहफा, सस्ता हुआ…

नए साल के मौके पर सरकार ने लोगों को खुशखबरी दी है. सब्सिडी वाले रसोईं गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में सोमवार को 5.91 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई. एक महीने में इसकी कीमत में यह लगातार दूसरी कटौती है. देश की दूसरी सबसे बड़ी रिटेल ईंधन कंपनी इंडियन आयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि 14.2 किलो के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज आधी रात के बाद से 494.99 रुपए हो जाएगी. फिलहाल इसकी लागत 500.90 रुपए प्रति सिलेंडर है.

इस महीने यह लगातार दूसरा मौका है जब एलपीजी के भाव कम हुए है. इससे पहले, एक दिसंबर को सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 6.52 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गयी थी. बता दें कि जून से लगातार छह महीने तक इसके दाम बढ़े थे.

आईओसी ने कहा कि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत कम होने और अमेरिकी डालर-रुपया विनिमय दर की मजबूती के चलते विपणन कंपनियों के लिए इस ईंधन के दाम में कमी की गुंजाइश बनी है. इस कटौती के बाद 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 689 रुपए होगी. इससे पहले, एक दिसंबर को बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 133 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी.

येदियुरप्पा का बड़ा बायन, कहा- फरवरी से पहले अपने आप गिर जाएगी कर्नाटक सरकार

बता दें कि अंतराराष्ट्रीज बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कटौती के चलते कीमतें लगातार घट रही हैं. एलपीजी की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं, जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है. ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ती हैं तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है और जब कीमतें कम होती है तो सब्सिडी में कटौती की जाती है.

Back to top button