नए साल के पहले दिन भारत में पैदा हुए सबसे ज्यादा बच्चे, करीब 70 हजार बच्चों का हुआ जन्म

children birth on New year day नए साल के पहले दिन दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे संभवत: भारत में पैदा हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के अनुसार 1 जनवरी, 2019 को भारत में करीब 70 हजार बच्चे पैदा होने का अनुमान है.

यूनिसेफ के अनुमान के अनुसार, नए साल के पहले दुनिया दुनिया में कुल बच्चों के जन्म का 18 फीसदी हिस्सा भारत का रहा. यूनिसेफ के अनुसार, 1 जनवरी को दुनिया भर में 3,95,072 बच्चे पैदा हुए और भारत में 69,944 बच्चों का जन्म हुआ.

यूनिसेफ के अनुसार, दुनिया में बच्चों के जन्म की आधी से ज्यादा संख्या सिर्फ सात देशों में हुई. इनमें भारत के अलावा चीन (44,940), नाईजीरिया (25,685), पाकिस्तान (15,112), इंडोनेशिया (13,256), अमेरिका (11,086), डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (10,053) और बांग्लादेश (8,428) शामिल हैं. यूनिसेफ के अनुसार, 2019 का पहले दिन का पहला बच्चा संभवत: फिजी में और अमेरिका में अंतिम बच्चा पैदा हुआ.

दक्षिणपंथी नेता जेयर बोल्सोनारो ने ब्राजील के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

यूनिसेफ की भारत प्रतिनिधि यास्मीन अली हक ने कहा, ‘नए साल के दिन के साथ हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हर लड़के और लड़की के हर हक को पूरा करेंगे, इसकी शुरुआत उसके अस्तित्व के अधिकार से की जा सकती है. हम स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों के यदि प्रशिक्षण और साजो-सामान से लैस करने में निवेश कर सके तो लाखों बच्चों की जान बचाई जा सकती है.’  

गौरतलब है कि यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित कई वैश्विक संस्थाओं की एक रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही जन्म लेने वाले करीब 3 करोड़ बच्चे बहुत छोटे या कमजोर होंगे और उनको जिंदा रखने के लिए काफी खास केयर की जरूरत होगी. ऐसे बच्चों में प्री-मैच्योरिटी, ब्रेन इंजरी, गंभीर बैक्टीरिया संक्रमण या जॉन्डिस जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं.

Back to top button