नई सरकार, नई होर्डिंग में लिखा- निर्णय को सलाम, समझौता मंजूर नहीं

पटना.नई सरकार के बनते शहर में कई जगह होर्डिंग लग गए हैं। होर्डिंग के जरिए संदेश दिया गया है कि नीतीश कुमार ने मूल्यों से समझौता नहीं किया है। उधर, गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने शपथ ग्रहण समारोह से बाहर आने के बाद कहा कि लालू प्रसाद मूल्यविहीन राजनीति कर रहे हैं। मीडिया के सवाल पर कहा- जदयू में सब एकजुट हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने लालू प्रसाद पर अपने बेटों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया। कहा- लालू प्रसाद ने बेटाें की राजनीति को मिट्टी में मिला दिया। पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य में एनडीए सरकार रहने से बिहार का विकास होगा। मंत्री बनने के सवाल पर कहा- मैं तो चुनाव में हार चुका हूं। श्रवण कुमार ने कहा ने कहा कि विधायकों को बंधक बनाने का राजद का आरोप बेबुनियाद है। प्रो. गुलाम गौस ने कहा कि नए गठबंधन से बिहार की विकास की गति में और तेजी आएगी। जलोपा के अनिल कुमार ने सीएम पर सत्ता के लिए बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
‘नैतिकता का पाठ न पढ़ाएं अली अनवर’
प्रदेश जदयू विधि प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव अंजुम आरा ने कहा कि अली अनवर द्वारा नैतिकता का पाठ पढ़ाना हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के परिचायक हैं, यह पूरा देश जानता है। नीतीश कुमार ने ही अली अनवर को दो बार राज्यसभा में भेजकर इनको एक पहचान दिया। अन्यथा अनवर की हैसियत ही क्या थी? आजतक इन्होंने समाज के लिए क्या किया है। अंसारी बिरादरी के यह एक आधारहीन नेता है। नीतीश कुमार का निर्णय राज्यहित में है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मिली ताकत
जदयू नेता अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के फैसले से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को ताकत मिली है। केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार होने से बिहार के विकास की गति तेज होगी।
जदयू नेता अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के फैसले से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को ताकत मिली है। केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार होने से बिहार के विकास की गति तेज होगी।
राजद विधायक बोले-लालू की जिद से टूटा गठबंधन
राजद विधायक महेश्वर यादव ने कहा-महागठबंधन, लालू प्रसाद के पुत्र मोह और तेजस्वी यादव की जिद के चलते टूटा। सीबीआई द्वारा नामजद होने के बाद तेजस्वी को इस्तीफा दे देना चाहिए था।