नई रोशनी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

सुलतानपुर, 24 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। कर्तव्य शिला महिला एवं बाल विकास संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित व अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नई रोशनी के अन्तर्गत नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम जुडूपुर हसनपुर में सम्पन्न किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन कुमार यादव को संस्था के सचिव एमके मौर्या ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने शिक्षा व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में संस्था सचिव ने बताया कि डिजिटल क्या है और इससे सम्बंधी जानकारी लोगों को दी। वहीं समाज सेविका वन्दना गांधी ने कानूनी अधिकार व शिक्षा का अधिकार के सम्बंध में उपस्थित सभी लोगों को बताया। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस मौके पर रामकृष्ण मौर्या, विद्यावती मौर्या, अमरावती मौर्या, कर्रार हुसैन, बाकर रज़ा, इब्ने अब्बास खां समेत आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट- रोहित दूबे





