धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

धौलपुर। करौली-धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया सोमवार ने दिल्ली से ऑनलाईन एवं वर्चुअल माध्यम से धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज, नये कोच एवं ट्रेन इन्डीकेशन बोर्ड तथा वाई – फाई सुविधा का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव भी ऑनलाईन माध्यम से जुडे। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक पुरूषोत्तम शर्मा ने लोकार्पण पट्टिकाओं का अनावरण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ धौलपुर के विभाग संपर्क प्रमुख डा. विजय सिंह , जिला संपर्क प्रमुख यदुनाथ शर्मा एवं आगरा मंडल की डीआरयूसीसी के सदस्य अनिल सिंघल सहित अन्य रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।
The post धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button