धोनी के पत्‍नी ने शेयर की बेटी जिवा की फोटो

ziva-dhoniनई दिल्‍ली (27 सितंबर): कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी ने बेटी जिवा की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्‍ट करते हुए लिखा है कि “वक्त कैसे उड़ गया। जिवा के साथ प्राइसलेस मूमेंट्स।”

ट्विटर पर धोनी की बेटी की इस फोटो को जबरदस्त लाइक्स मिल रहे हैं। कई लोग इसे री-ट्वीट भी कर चुके हैं। इन फोटोज में जिवा नटखट अंदाज में नजर आ रही हैं। सितंबर में ही धोनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने अमेरिका गए हुए थे। इस ट्रिप की कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इसके बाद वो एक चौरिटी मैच खेलने लंदन गए थे। इस वक्त धोनी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की अगली सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं।

6 फरवरी 2015 को जिवा के जन्म के बाद से साक्षी धोनी बेटी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। अप्रैल-मई में हुए आईपीएल-8 में भी धोनी पत्नी और बेटी के साथ थे। तब भी इस फैमिली की तमाम फोटोज सामने आई थीं। कुछ समय पहले साक्षी ने बेटी का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो लैपटॉप में देखकर डांस करने की कोशिश करते नजर आ रही थी। जिवा करीब 8 महीने की हो गई है।

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button