इंटरनेट पर धूम मचा रहा धोनी की बेटी का क्यूट Video

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी की तरह उनकी बेटी जीवा भी लोकप्रिय होती जा रही है। धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है जिसमें वो आईपील टीमों के नाम याद करते हुए नजर आ रही है।
यह भी पढ़े : पुजारा ने द्रविड़ को छोड़ा पीछे, दोहरे शतक के साथ बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
धोनी और उनकी पत्नी साक्षी हमेशा अपनी बेटी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी अपने परिवार को काफी समय दे पा रहे है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिसमें जीवा आईपीएल टीमों के नाम याद करते हुए दिख रही हैं। मां साक्षी उन्हें आईपीएल टीमों के बारे में बता रही है और जीवा इस वीडियो में छह टीमों के नाम लेती हुई दिख रही हैं। इनमें चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू के नाम शामिल है।
धोनी ने इस वीडियो को फेसबुक पर भी शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, जीवा आईपीएल टीमों के बारे में जान रही हैं। उसके पास स्टार्ट करने के लिए 6 टीमें हैं।
यह वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है और इसे लाखों लाइक्स मिले जबकि हजारों फैंस ने इसे शेयर किया है।