धोनी की तारीफ को सबसे बड़ा अचीवमेंट मानते हैं सिद्धार्थ, 10 मैचों में लिए 16 विकेट

पठानकोट. पठानकोट में जन्मे सिद्धार्थ कौल की क्रिकेट की टीम इंडिया के 16 खिलाड़ियों में सिलेक्शन हुई है। यह टीम श्रीलंका के साथ होने वाले अंतिम टेस्ट तीन वनडे सीरिज खेलेगी। सिदार्थ कौल राइट आर्म फास्ट बॉलर हैं।धोनी की तारीफ को सबसे बड़ा अचीवमेंट मानते हैं सिद्धार्थ, 10 मैचों में लिए 16 विकेट

सिद्धार्थ क्रिकेट फैमिली में ही पले बढ़े हैं। सिद्धार्थ कौल के पिता तेजपाल कौल खुद जेएंडके रणजी ट्रॉफी के प्लेयर रह चुके हैं और अब एक स्पोर्ट्स आफ इंडिया के कोच हैं। चंडीगढ़ में रहते पिता तेजपाल कौल से भास्कर प्रतिनिधी की फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा इंडिया टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका के साथ होने वाले टेस्ट वनडे मैच खेलने जा रहा है। बता दें कि श्रीलंका के साथ अंतिम टेस्ट दिसंबर महीने में होने वाली तीन वनडे सीरिज में सिद्धार्थ इंडिया की 16 सदस्यी टीम का मेंबर होगा। फिलहाल अभी सिद्धार्थ अमृतसर में चल रहे मैच में खेल रहा है।

पिता तेजपाल कौल बताते हैं कि अंडर-19 में इंडिया टीम विराट की कप्तानी में जीती थी। तब सिद्धार्थ भी इंडिया कैप्टन विराट कोहली के साथ खेल चुका है। आईपीएल मैचों में सिद्धार्थ के टैलेंट से पुणे के खिलाड़ी एमएस धोनी इम्प्रेस हुए थे। मैच खत्म होने के बाद धोनी ने सिद्धार्थ को कहा था-अच्छा बॉल कर रहा है तू, पेस भी बढ़ गया है तेरा और यॉर्कर भी अच्छे जा रहे हैं। ऐसे ही शॉर्प बॉल रख। सिद्धार्थ इस तारीफ को अपने लिए बड़ा अचीवमेंट मानते हैं।

ये भी पढ़ें: फेसबुक फ्रेंड की मां नहीं, धमकियां देने वाले भाई को मारने आया था दुबई से

अंडर-19 में विराट की कप्तानी में खेले थे सिद्धार्थ
इसी वर्ष आईपीएल टीम सनराइजर हैदराबाद की ओर से बॉलर सिद्धार्थ कौल ने बेहतरीन परफॉर्म करते हुए 10 मैचों में 16 विकेट लिए थे। राइट आर्म फास्ट बॉलर सिद्धार्थ कौल ने अपने डेब्यू फर्स्ट क्लास मैच में 5 विकेट लेकर कमाल किया था। 2007 रणजी ट्रॉफी के दौरान उन्होंने पंजाब की ओर से ओडिशा के खिलाफ पहली इनिंग में ये कारनामा किया था। 2012-2013 रणजी सीजन में सिद्धार्थ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे। वे पंजाब की ओर से अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 टूर्नामेंट खेल चुके हैं। साल 2008 में मलेशिया में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में भी सिद्धार्थ शामिल थे। पठानकोट क्रिकेट अकादमी के कोच प्रभात शेखर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पठानकोट से और भी खिलाड़ी तैयार हो रहे है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इंडिया की ओर से खेलेंगे।

Back to top button