धोखाधड़ी के केस में FIR होते ही सामने आईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- इवेंट ऑर्गेनाइजर की गलती

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला हर दिन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक इवेंट को लेकर दर्ज हुई धोखाधड़ी की शिकायत पर सोनाक्षी सिन्हा अब सफाई देती फिर रही हैं। सोनाक्षी ने ये साफ तौर पर कहा कि ईवेंट ऑर्गनाइजर ने अपने कमिटमेंट को पूरा नहीं किया।धोखाधड़ी के केस में FIR होते ही सामने आईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- इवेंट ऑर्गेनाइजर की गलती

ईवेंट ऑर्गनाइजर ने सोनाक्षी और उनकी टीम को न ही दिल्ली जाने और न ही वापसी के टिकट भेजे थे। अगले ही दिन सुबह शूटिंग होनी थी, जिसकी वजह से सभी मुश्किल में पड़ गए। आयोजक से संपर्क करने के लिए उनसे अनुबंधित भुगतान करने और टिकट भेजने के लिए अनुरोध करने के कई प्रयास किए गए लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

सोनाक्षी का यहां तक कहना है कि धोखाधड़ी हमारी ओर से नहीं ईवेंट ऑर्गनाइजर की ओर से की गई है। इस पर वह जल्द ही एक्शन लेंगी। मुरादाबाद के ईवेंट ऑर्गनाइजर प्रमोद शर्मा ने दिल्ली में ईवेंट में आने के लिए सोनाक्षी को जून 2018 में ही पेमेंट कर दिया था।

कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने 24 नवंबर को एसएसपी को बताया था कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें अवार्ड वितरण के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को आना था। सोनाक्षी के आने का कार्यक्रम प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रुपये और उस रकम का जीएसटी अदा करने का करार किया था। सोनाक्षी को बुलाने के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी के पदाधिकारी ने एक्सिड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी ध्रूमिल ठक्कर, एडगर सके रिया के अलावा सोनाक्षी की मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया और जून माह में करार हो गया था। एक वीडियो वायरल कर सोनाक्षी ने कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी।

37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गई थी, इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बाकी के 33 लाख रुपये अभिषेक की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले गए थे।

प्रमोद की मानें तो सोनाक्षी ने लास्ट मोमेंट पर सुबह 10 बजे की फ्लाइट कैंसिल कर दी और उसी दिन दोपहर 3 बजे की फ्लाइट बुक करा ली, लेकिन वो पहुंचीं नहीं। पैसे लेने के बाद भी सोनाक्षी ने परफॉर्मेंस नहीं दी। इसके बाद प्रमोद ने मुरादाबाद में के कटघर पुलिस स्टेशन में सोनाक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा दी थी।

प्रमोद का आरोप है कि उनके साथ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले की जांच सीओ कटघर सुदेश गुप्ता को सौंपी गई थी। पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है, करीब तीन माह से पुलिस चक्कर कटवा रही है। इससे परेशान होकर 13 फरवरी को प्रमोद ने जहर खा लिया था, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नामजद आरोपियों में सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, ध्रुमिल ठक्कर, एडगर सकारिया निवासीगण मुंबई शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button